रांची। छठे चरण के चुनाव के लिए दाखिल नामांकन की स्क्रूटनी में 22 उम्मीदवारों का पर्चा रद्द हो गया है।
सबसे अधिक 7 उम्मीदवारों का पर्चा गिरिडीह संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से रद्द हुआ है। यहां अब 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं।
धनबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से 3 का पर्चा रद्द हुआ है। अब यहां 25 उम्मीदवार बचे हैं। उक्त जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने दी है।
उन्होंने कहा कि रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से 6 लोगों का पर्चा खारिज हुआ है। यहां से अब 27 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
वहीं जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से भी 6 लोगों का पर्चा रद्द हुआ है। यहां अब 26 उम्मीदवार बचे हैं। बता दें कि इस चरण में नाम वापसी की अंतिम तारीख 9 मई है।
सातवें चरण के चुनाव में नामांकन के पहले दिन तीन प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है।
उसमें राजमहल (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से एक नामांकन दाखिल किया गया है।
गोड्डा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से दो लोगों ने नामांकन पत्र भरा है। दुमका (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से पहले दिन एक भी नामांकन नहीं किया गया।
इसे भी पढ़ें








