25000 वोल्ट के करंट की चपेट में आने से छह रेल ठेकाकर्मियों की मौत

1 Min Read

रांची : करंट की चपेट में आने से सोमवार को छह रेल ठेकाकर्मियों लोगों की मौत हो गयी। घटना धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत आनेवाले हावड़ा नई दिल्ली रेल मार्ग के धनबाद और गोमो के बीच आनेवाले निचितपुर रेल फाटक के पास घटी। मरनेवालों में सभी मजदूर हैं।

हादसा 25000 वोल्ट के बिजली के तार की चपेट में आने से हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कतरास स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित झारखोर फाटक के पास पोल लगाने के दौरान ठेकेदार के अंतर्गत काम कर रहे कई मजदूर करंट की चपेट में आ गये।

हादसा पोल लगाने के दौरान हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुआ। हादसे के बाद ट्रेनों के परिचालन पर भी असर पड़ा। ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया है।

घटना में कई लोगों के गंभीर रूप से झुलसने की बात भी सामने आ रही है। सूत्रों ने बताया कि बिना सेफ्टी इंतजाम के ठेकाकर्मी पोल लगाने के काम में जुटे थे और इसी वजह से हादसा हुआ। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं