झामुमो कार्यकारिणी की बैठक से गायब रहीं सीता सोरेन

2 Min Read

बैद्यनाथ राम भी बैठक के बाद पहुंचे

रांची। झामुमो कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में हुई। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तमाम सदस्य मौजूद रहें, लेकिन विधायक सीता सोरेन नहीं पहुंची।

विधायक बैद्यनाथ राम पहुंचे, तो जरूर लेकिन मीटिंग खत्म होने के बाद। उनसे मीडियाकर्मियों ने देर से पहुंचने का कारण पूछा, लेकिन उन्होंने चुप्पी साध ली थी।

वहीं सीता सोरेन बैठक में पहुंची ही नहीं। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद से ही दोनों विधायक नाराज चल रहे हैं।

16 फरवरी को चंपई सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया था। कहा जाता है कि पहले जिन नामों की सूची राजभवन को भेजी गई थी, उसमें बैद्यनाथ राम का नाम था, लेकिन अंतिम समय में उनका नाम कट गया।

वहीं, सीता सोरेन भी आश्वस्त थीं कि उन्हें मंत्री पद मिलेगा ही मिलेगा। परंतु उन्हें मंत्री पद नहीं मिला। उस दिन से ही दोनों विधायक नाराज चल रहे हैं।

बैद्यनाथ राम ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा ही खोल दिया है। उन्होंने कहा कि दलित होने के कारण उनके साथ ऐसा किया गया।

उधर, सीता सोरेन भी इसे लेकर नाराजगी व्यक्त कर चुकी हैं। बताया जा रहा है कि इन्हीं वजहों से दोनों विधायक पार्टी से नाराज चल रहे हैं।

इस कारण से आज कार्यकारिणी की बैठक में बैद्यनाथ देर से पहुंचे और सीता सोरेन पहुंची ही नहीं।

इसे भी पढ़ें

बीजेपी की साजिशों के खिलाफ झामुमो करेगा आंदोलन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं