सीता सोरेन झामुमो से निष्कासित

1 Min Read

रांची | झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने बागी विधायक सीता सोरेन के खिलाफ भी कार्रवाई की है | पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित करते हुए सभी पदों से मुक्त कर दिया है |

इससे सम्बंधित पत्र आज पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन की ओर से जारी किया गया है | बताते चले कि सीता सोरेन जामा से विधायक है और वह सोरेन परिवार की बड़ी बहु है |

पिछले दिनों उन्होंने सोरेन परिवार और पार्टी पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए भाजपा का दामन थाम लिया था |

वह इस लोकसभा चुनाव में दुमका से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं |

इसे भी पढ़ें

रांची में 214 आर्म्स लाइसेंस रद्द

Share This Article
Exit mobile version