सीता सोरेन का दावा-अंधकारमय है झामुमो का भविष्य

1 Min Read

दुमका। झारखंड के लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के रूप में दुमका संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहीं सीता सोरेन ने दावा किया कि राज्य की जनता उनके साथ खड़ी है और सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए भविष्य अंधकारमय है।

बीजेपी नेता सीता सोरेन ने कहा कि झारखंड की जनता पहले से ही दुर्गा सोरेन के सपनों के साथ मेरे पीछे खड़ी थी।

अब भी मुझे भरोसा है कि हम जहां खड़े हैं वहां की जनता भी हमारे साथ है।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद झारखंड की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर कहा कि कई कार्यकर्ता भी मुझे फोन कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वे मेरे साथ हैं, क्योंकि उन्हें भी झामुमो में कोई उम्मीद नहीं दिख रही है।

उन्होंने कहा कि झामुमो पार्टी का भविष्य अंधकारमय है। अब इस पार्टी में गुरुजी की भी कोई नहीं सुनता। पार्टी में अब उनकी भी नहीं चल रही है।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली में सीबीआई [CBI] की रेड, बच्चा चोर गैंग का खुलासा, 8 बच्चे बरामद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं