पेपर लीक मामले में SIT रेस, ,चेन्नई से लेकर पटना तक छापा, 11 हिरासत में

4 Min Read

रांची और पटना के कई कोचिंग संस्थान रडार पर

रांची JSSC-CGL पेपर लीक मामले में SIT रेस हो गई है।। गुरुवार को रांची में आयोग के अधिकारियों से पूछताछ के बाद शुक्रवार तो एसआइटी ने रांची से चेन्नई और पटना तक ताबड़तोड़ छापेमारी की।

इस दौरान पूछताछ के लिए 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है। अब जांच एजेंसी के निशाने पर रांची और पटना कई कोचिंग संस्थान हैं। के झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के पेपर लीक मामले में शुक्रवार को सबसे पहले एसआईटी ने चेन्नई से दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

दोनों को रांची लाया जा रहा है, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी। ये दोनों युवक बिहार के हैं। एसआइटी अब तक इस मामले में पूछताछ के लिए 11 लोगों को हिरासत में ले चुकी है।

इस मामले में पटना में भी छापेमारी चल रही है। इससे पहले गुरुवार को पटना से एक युवक को पकड़ा गया था, जिससे पूछताछ की जा रही है।

बताते चलें कि CGL परीक्षा 28 जनवरी को हुई थी। छात्रों का आरोप है कि इसका पेपर पहले ही लीक हो गया था। जानकारी के अनुसार परीक्षा के दिन ही जेएसएससी के ईमेल पर दोपहर 2:32 बजे और 2:38 बजे प्रश्नों के उत्तर चार पन्नों में भेजे गए थे।

परीक्षा के बाद इसका मिलान कराया गया तो पता चला कि तृतीय पाली में सामान्य ज्ञान की परीक्षा में पूछे गए 150 सवालों में से अधिकतर के जवाब मिल रहे थे।

इसके बाद आयोग ने पहले तृतीय पाली की परीक्षा रद्द की। फिर उस दिन हुई अन्य दो पालियों और चार फरवरी को होने वाली परीक्षा भी रद्द कर दी थी। मामले में नामकुम थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

फिर इसकी जांच के लिए सदर डीएसपी संजीव कुमार ​बेसरा के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई थी। इस परीक्षा का आयोजन सतवत इंफो प्रा. लि. नामक एजेंसी ने कराया था।

एसआईटी की मदद के लिए रांची एसएसपी ने गुरुवार को चार टीमों का गठन किया था। हर टीम में चार-चार पुलिस अधिकारी हैं। एक टीम प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कराने वाले कुछ कोचिंग सेंटर संचालकों से पूछताछ करेगी। दूसरी टीम अभ्यर्थियों से जानकारी जुटा रही है।

तीसरी टीम परीक्षा लेने वाली सतवत इंफो प्रा. लि. के अधिकारियों-कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। चौथी टीम आयोग के अधिकारियों से पूछताछ कर रही है।

एसआईटी ने जेएसएससी से पूछा था कि परीक्षा सामग्री कहां रखी गई और उसका वितरण कब हुआ। आयोग ने बताया कि 28 जनवरी की परीक्षा के लिए परीक्षा सामग्री को सुरक्षित रखने और जिलावार वितरण के लिए आउटसोर्सिंग एजेंसी ने 22 एवं 23 जनवरी को सीलबंद अवस्था में रांची कोषागार को उपलब्ध कराई थी।

फिर 23 एवं 24 जनवरी को इसे ​सभी जिलों के प्राधिकृत मजिस्ट्रेट को उपलब्ध कराया गया। जिला प्रशासन ने परीक्षा से दो घंटे पहले इसे परीक्षा केंद्र को उपलब्ध कराया।

परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले केंद्र अधीक्षक, मजिस्ट्रेट एवं अभ्यर्थियों के समक्ष सील खोलकर इसका वितरण किया गया। शनिवार को एसआइटी कोचिंग संस्थानों पर दबिश दे सकती है।

इसे भी पढ़ें

राज्य के हर गरीब का होगा अपना आशियाना : चंपई सोरेन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं