रांची : सावन के खुशनुमा मौसम में आइफा इंटरनेशनल के सौजन्य से शनिवार को क्रीमेटिक हिना डिजाइन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की शुरुआत उत्साहपूर्ण वातावरण में हुई, जिसमें बहुत सी छात्राओं ने सम्मिलित होकर इसे सफलता पूर्वक बनाया।
सभी छात्राओं ने अनेक कलाकृतियों के जरिये अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कलाकारों में पहला पुरस्कार सिमरन और निशा परवीन को मिला। वहीं, द्वितीय पुरस्कार मुस्कान परवीन और लाइवा रानी को मिला। इसी तरह तृतीय पुरस्कार नैना खान और तमन्ना दयाल को मिला। विजेताओं को मेडल और सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया गया।
इस प्रतियोगिता के जज थे, अलीना, शगुफ्ता और अतीक राजा। इस कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से संचालित किया कार्यक्रम कोर्डिनेटर अली अब्बास और हुमायूं कबीर ने। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में रांची नगर निगम की सिटी मैनेजर शशि उपस्थित थीं।
संस्थान के डायरेक्टर साबिर हुसैन ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इसके अलावा अलमा हसन, शगुफ्ता, मुस्कान परवीन, शाईका आरिफ, रूचि रॉय, शुभगिनी तथा अन्य छात्राओं को भी पुरस्कार दिया गया।







