Dhanteras 2025:
रांची। झारखंड में चांदी के दामों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। महज 10 दिनों में कीमतें ₹1.54 लाख से बढ़कर ₹1.90 लाख प्रति किलो तक पहुंच गईं — यानी ₹36,000 की उछाल। रांची, धनबाद और जमशेदपुर के बाजारों में इस तेज़ी से ज्वेलर्स और ग्राहक दोनों हैरान हैं।
ज्वेलर्स ने रोक दी सिल्वर बुकिंग:
लगातार बढ़ती दरों को देखते हुए करीब 90% ज्वेलर्स ने धनतेरस के लिए Silver Coin और Bar की बुकिंग बंद कर दी है। धनबाद सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष चेतन गोयनका ने कहा कि देर से खरीदने वालों को चांदी मिलना मुश्किल हो सकता है। वहीं जमशेदपुर ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन आहेसरा ने बताया कि जिनके पास स्टॉक है, वे ऊंचे भाव का इंतजार कर रहे हैं।
कीमत बढ़ने की वजहें:
विशेषज्ञों के मुताबिक चांदी की कीमतों में उछाल के पीछे कई कारण हैं —
• वैश्विक सप्लाई में कमी, नई खानों से उत्पादन घटा है।
• इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर पैनल और ईवी उद्योगों में मांग तेजी से बढ़ी है।
• रुपये की कमजोरी और आयात लागत ने दाम और ऊपर धकेले हैं।
• त्योहार और शादी सीजन में निवेशक चांदी को सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं।
दिवाली तक और बढ़ सकते हैं दाम
रांची सोना-चांदी व्यवसायी समिति के अध्यक्ष जीतेंद्र वर्मा ने बताया कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के कारण निवेशक सोना और चांदी की ओर लौट रहे हैं। उनका अनुमान है कि दिवाली तक सिल्वर रेट में और बढ़ोतरी संभव है।अब झारखंड में चांदी 1 किलो = ₹1.90 लाख, और कई दुकानों पर सिक्के-बार की भारी कमी बनी हुई है।
इसे भी पढ़ें
Dhanteras 2025: धनतेरस पर गलती से भी न खरीदें ये चीजें, घर में होगा दरिद्रता का वास









