बुढ़मू में श्री सर्वेश्वरी समूह ने आयोजित किया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर [Shri Sarveshwari Group organized a free medical camp in Budhmu]

1 Min Read

रांची। श्री सर्वेश्वरी समूह की रांची शाखा ने बुढ़मू में नि:शुल्क चिकित्सा और दवा वितरण शिविर का आयोजन किया। जिसमें 353 मरीजों का इलाज किया गया।

इस शिविर का शुभारंभ परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम और बाबा संभव राम जी की पूजा-अर्चना से हुआ। शिविर में दोनों एलोपैथिक और होम्योपैथिक चिकित्सीय सेवाएं प्रदान की गई। शिविर में ब्लड शुगर जांच की सुविधा भी दी गई।

शिविर की और से कंबल और वस्त्र भी वितरित

शिविर में जरुरतमंदों को कंबल और वस्त्र भी वितरित किए गए। इस आयोजन में चिकित्सक डॉ. एस. एन. सिन्हा, डॉ. रोहित सिंह सहित कई विशेषज्ञों ने मरीजों का उपचार किया। शिविर को सफल बनाने में स्थानीय समुदाय के लोगों और श्री सर्वेश्वरी समूह के सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

श्री सर्वेश्वरी समूह की यह पहल जनसेवा और सामाजिक समरसता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को पूरा करने का कार्य कर रही है।

इसे भी पढ़ें

अंजुमन हॉस्पिटल में निशुल्क जांच व चिकित्सा शिविर का आयोजन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं