Shravan Krishna Kumar: 20 साल पुराने स्कूटर से मां को भारत भ्रमण करा रहे आज के श्रवण कृष्ण कुमार [Today’s Shravan Krishna Kumar is taking his mother around India on a 20-year-old scooter]

1 Min Read

Shravan Krishna Kumar:

रांची। कर्नाटक के मैसूर निवासी कृष्ण कुमार आधुनिक युग के श्रवण कुमार हैं। वह अपनी मां को 20 साल पुराने स्कूटर से पूरे देश की यात्रा कराते हुए रांची पहुंचे। अभी वे रांची के विशनुआनंद आश्रम में रह रहे है। फिर अगली यात्रा में निकाल जाएंगे। कृष्ण कुमार ने बताया कि 5 वर्ष पहले पिता का निधन हो गया था।

इसके बाद वे 16 जनवरी 2018 में पुराना स्कूटर लेकर मां चूडारलम्मा को स्कूटर से ही यात्रा कराने के लिए निकले। अभी यात्रा चल ही रही है। कुमार ने बताया कि झारखंड होते हुए छत्तीसगढ़ के बाद आंध्र प्रदेश जाएंगे।

Shravan Krishna Kumar: इन राज्यों का कर चुके भ्रमणः

उन्होंने बताया कि अब तक केरल, तमिलनाडू, कर्नाटक, पुदुचेरी, गोवा, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, कन्याकुमारी सहित कई राज्य की यात्रा कर चुके हैं। नेपाल, भूटान, म्यांमार देश में यात्रा कर चुके हैं। अब तक स्कूटर से करीब 95 हजार 212 किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ें

हजारीबाग में 100 से अधिक झांकियां सड़कों पर, रामनवमी शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं