झारखंड में 54 IAS अफसरों की कमी [Shortage of 54 IAS officers in Jharkhand]

1 Min Read

31 को रिटायर हो जाएंगे चीफ सेक्रेट्री

रांची। झारखंड में आईएएस संवर्ग में 54 अफसरों की कमी हो गई है। राज्य में आईएएस के 224 पद स्वीकृत हैं। इन स्वीकृत पदों के विरूद्ध 170 आईएएस की ही कार्यरत हैं।

इस साल चीफ सेक्रेट्री रैंक के सात और आठ प्रमोटी आईएएस रिटायर हो चुके हैं। चीफ सेक्रेट्री रैंक में रिटायर होने वाले अफसरों में राजीव गौबा, एनएन सिन्हा, सुखदेव सिंह, मुखमित सिंह भाटिया, एकेजी रहाटे, सुरेंद्र सिंह और राजीव अरूण एक्का शामिल हैं। वहीं चीफ सेक्रेट्री एल खियांग्यते 31 अक्तूबर को रिटायर होंगे।

12 प्रमोटी आईएएस हो गए रिटायरः

प्रमोटी आईएएस में रिटायर होने वाले अफसरों में सुनील कुमार, रवि रंजन मिश्रा, इंदु रानी, संजय बिहारी अंबष्ट, आलोक त्रिवेदी, संजय सिन्हा, अनिल सिंह, दिनेश चंद्र दास, गायत्री कुमारी, अंजनी दूबे, अरविंद कुमार और अनिल कुमार शामिल हैं। वहीं दो प्रमोटी आईएएस अमित प्रकाश और राजू रंजन राय 31 दिसंबर 2024 को रिटायर होंगे।

जानें, ये चीफ सेक्रेटरी रैंक के अफसर कब होंगे रिटायरः

नाम कब होंगे रिटायर

  • अलका तिवारी 30-09-2025
  • शैलेश सिंह 31-03-2026
  • निधि खरे 28-02-2028
  • अविनाश कुमार 31-08-2029

इसे भी पढ़ें

झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान तैनात किए जाएंगे 14,705 होमगार्ड जवान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं