सियासत के शोले : मोदी vs राहुल

3 Min Read

जो डर जाए वो मोदी नहीं vs गांधी माफी नहीं मांगता

रांची। आपने फिल्म शोले तो जरूर देखी होगी। यह फिल्म आज भी अपने दमदार डॉयलॉग्स के लिए याद की जाती है। इधर देश ऐसा ही सियासी शोले तापमान बढ़ा रहा है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में जनसभा को संबोधित किया।

पीएम मोदी ने अपने भाषण में विपक्ष पर हमला किया। पीएम मोदी ने कहा उन्हें पता नहीं है, जो डर जाए वह मोदी नहीं। उधर राहुल गांधी पहले ही कह चुके हैं गांधी कोई सावरकर नहीं, जो माफी मांग ले।

राहुल गांधी और पीएम मोदी दोनों नेताओं के बयान दमदार हैं। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासत के शोले अभी से ही दिखने लगे हैं।

आइए अब अलग-अलग मौकों पर दोनों नेताओं के डर से जुड़े दमदार बयानों पर नजर डालते हैं।

इससे पहले राहुल गांधी ने 25 मार्च को कहा था, मैं गांधी हूं और गांधी किसी से डरता नहीं है।

वहीं, पीएम मोदी ने नवंबर  में गोवा में न्यू ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम में कहा था-मोदी को जिंदा जला दो, तो भी मोदी डरेगा नहीं।

इसी साल मार्च में राहुल गांधी ने कहा था कि माफी मांगने का सवाल ही नहीं। मैं किसी से माफी नहीं मांगता। मेरा नाम सावरकर नहीं है।

कुछ वर्षों पहले पीएम मोदी ने जनधन खातों का जिक्र करते हुए कहा था कि उनको लग रहा था कि मोदी के बाल नोचोगे, तो मोदी डर जायेगा, पर ऐसा नहीं है।

पिछले दिनों मध्य प्रदेश में एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने विपक्षी एकता पर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस के कोर-कोर में करप्शन है। भ्रष्टाचारी कान खोल कर सुन लें, मोदी भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की गारंटी है।

पिछले दिनों राहुल गांधी ने कहा कि ये गारंटी है कि कांग्रेस कर्नाटक वाला परिवर्तन दुहरायेगी। और पूरे देश में दुहरायेगी।

ये सियासी शोले आग बरसा रहे हैं और अखबारों तथा टीवी चैनलों की सुर्खियां बन रहे हैं। अभी तो ये शुरुआत है। 2024 आत-आते ये शोले और कितना बरसेंगे ये देखना बाकी है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं