जमशेदपुर। लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में भाजपा को एक और बड़ा झटका लगा है।
भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी जल्द ही झामुमो में शामिल होंगे।
जानकारी के मुताबिक वे जमशेदपुर लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार हो सकते हैं।
बीते कई दिनों से सियासी हलचल तेज थी कि वे कभी भी घर वापसी कर सकते हैं।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही झारखंड के दो बड़े नेता सीता सोरेन और जेपी पटेल ने पाला बदला है।
जामा विधायक सीता सोरेन ने झामुमो छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। बीजेपी ने उन्हें दुमका लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।
वहीं, मांडू विधायक जेपी पटेल भी भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गये हैं। उन्हें कांग्रेस ने हजारीबाग सीट से लोकसभा प्रत्याशी बनाया है।
अब चर्चा है कि कुणाल षाड़ंगी जमशेदपुर से झामुमो के प्रत्याशी हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें
डबल मर्डर से सहमा चाईबासा, युवक ने मां को मारा, तो बेटे ने कर दी हत्यारे की हत्या

