शिवरात्रि कल, राजधानी में होगी शिव विवाह की धूम, कई जगह निकलेगी बारात

2 Min Read

रांची। महाशिवरात्रि का त्योहार कल राजधानी में धूमधाम से मनाई जायेगी। इसे लेकर शिवालयों और शिव मंदिरों को सजाया जा रहा है।

शिव बारात की तैयारी हो रही है। रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में शिव विवाह का भव्य आयोजन होगा। इसमें मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन समेत राज्य के कई मंत्री और आला अधिकारी भी भाग लेंगे।

शिव विभाग के आयोजन से पहले यहां शिव बारात निकाली जायेगी। यह भव्य और विशाल बारात पूरे बाजे गाजे के साथ रातू रोड और आसपास के इलाकों का भ्रमण करते हुए पहाड़ी मंदिर पहुंचेगी।

इसके अलावा शिवरात्रि को लेकर पहाड़ी मंदिर में सुरक्षा के खास इंतजाम किये जा रहे हैं। यहां सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। यहां दो लाख से ज्यादा शिवभक्तों के पहुंचने का अनुमान है।

इधर, चुटिया में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर वर पक्ष द्वारा प्राचीन श्री राम मंदिर शिव बारात समिति के तत्वाधान में भव्य शिव बारात निकाली जायेगी।

यह बारात आरपीएफ शिव मंदिर के प्रांगण से निकल कर प्राचीन श्री राम मंदिर होते हुए महादेव मंडा (शिव मंदिर) तक जाएगी।

शिव मंदिर में बाबा भोलेनाथ देवाधि देव महादेव का विवाह संपन्न होगा। इसे पूरे कार्यक्रम की देखरेख अध्यक्ष मुनचुन राय कर रहे हैं ।

इस दौरान वधू पक्ष महादेव मंडा स्वागत समिति के द्वारा महादेव मंडा के प्रांगण में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। यहां शिव बारातियों का भव्य स्वागत किया जाएगा तथा प्रसाद वितरण किया जाएगा।

इस आयोजन में मुख्य रूप से स्वागत समिति के अध्यक्ष राजकुमार महतो, संयोजक संजय प्रसाद, संरक्षक राधेश्याम केशरी, छत्रधारी महतो, स्वामी देवेंद्र प्रकाश, लालो महतो, रवि गोप, भोला केसरी, दिलीप साहू, उदय पासवान, प्रमोद गोप, दीपक साहू, धनंजय ठाकुर, रणजीत राम, अमित साहू चुन्नू गोप, गुल्लू गोप, सुमित महतो, तपन कुमार महतो, महावीर रजक, राजेंद्र केसरी, शिवम गोप, अमन गोप आदि शामिल है।

इसे भी पढ़ें 

डॉक्टर ने युवती से कपड़े उतारने को कहा, तो मचा बवाल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं