शिवराज सिंह पहुंचे रांची, कार्यकर्ता के घर किया भोजन [Shivraj Singh reached Ranchi, had food at worker’s house]

2 Min Read

रांची। केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान गुरुवार की शाम रांची पहुंचे।

यहां उन्होंने बूथ अध्यक्ष सम्मान कार्यक्रम की शुरुआत की। इस क्रम में वह हरमू मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत यादव के निवास पर पहुंचे और उनका सम्मान किया।

इस दौरान उन्होंने उनके घर पर ही भोजन किया। उनके साथ में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, विधायक विरांची नारायण, नीरा यादव आदि उपस्थित थीं। इस मौके पर हरमू मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।

बता दें कि 6 से 15 जुलाई तक प्रदेश भाजपा सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मान एवं विजय संकल्प सभा करेगी।

प्रदेश भाजपा का सांगठनिक कार्यक्रम लगातार जारी है। आगामी 6 जुलाई से 15 जुलाई तक पार्टी विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ता सम्मान समारोह एवं विजय संकल्प सभा आयोजित करने जा रही है।

यह जानकारी प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने दी। उन्होंने बताया कि सभी पांच प्रमंडलों के अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के नेता शामिल होंगे।

बताया कि 6 जुलाई को हजारीबाग में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, खरसावां में अर्जुन मुंडा, राजमहल में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, दुमका में विरांची नारायण, सारठ में नीरा यादव, निरसा में नारायण दास मुख्य अतिथि होंगे।

इसे भी पढ़ें

शिवराज सिंह चौहान बने झारखंड के चुनाव प्रभारी, भाजपा ने शुरू की चुनाव की तैयारी, 4 राज्यों के प्रभारियों की घोषणा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं