कल चंपाई के सदस्यता समारोह में रहेंगे शिवराज सिंह चौहान, हिमंता विस्वा सरमा और लक्ष्मीकांत बाजपेयी [Shivraj Singh Chauhan, Himanta Vishwa Sarma and Laxmikant Bajpayee will be present at Champai’s membership function tomorrow]

1 Min Read

रांची। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड भाजपा ने कमर कस ली है। बीजेपी के बड़े नेताओं का झारखंड आने-जाने का सिलसिला जारी है।

इसी बीच आज झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, चुनाव सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा और प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी आज रांची आने वाले हैं।

तीनों प्रभारी 30 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के भाजपा के सदस्यता कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कल होगी प्रदेश भाजपा की संगठनात्मक बैठक

इससे पहले प्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लेंगेष प्रदेश भाजपा ने शुक्रवार को दिन के 10:30 बजे पार्टी के शीर्ष नेताओं, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधानसभा प्रभारी की बैठक बुलाई है।

इसमें तीनों प्रभारी शामिल होकर संगठन की ओर से चलाए जा रहे संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी हासिल करेंगे।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के सदस्यता ग्रहण को लेकर दिन के पार्टी की ओर से 2:30 बजे का समय तय किया गया है।

इसे भी पढ़ें

पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने JMM से दिया इस्तीफा, बोले- ‘पार्टी भटक चुकी है’ 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं