शिवराज सिंह चौहान बने झारखंड के चुनाव प्रभारी, भाजपा ने शुरू की चुनाव की तैयारी, 4 राज्यों के प्रभारियों की घोषणा [Shivraj Singh Chauhan becomes election in-charge of Jharkhand, BJP starts election preparations, announces in-charges of 4 states]

2 Min Read

रांची। लोकसभा चुनाव के बाद अब कई राज्य अपने विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गये हैं। झारखंड भी इन राज्यों में से एक है।

इंडी गठबंधन ने जहां राज्य की तैयारियों पर चर्चाएं शुरू कर दी हैं, वहीं केन्द्रीय भाजपा ने भी झारखंड की चुनाव तैयारियों को गति दे दी है।

केन्द्रीय भाजपा ने सोमवार को चार राज्यों के चुनाव के लिए चुनाव प्रभारियों की घोषणा की है। इनमें झारखंड के भी प्रभारी की घोषणा कर दी गयी है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, लोकसभा चुनाव में 8.5 लाख वोटों से धमाकेदार जीत करने वाले और देश के नये कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को झारखंड का चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा को झारखंड का उप चुनाव प्रभारी बनाया गया है।
भाजपाध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी विधानसभा चुनाव- महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड एवं जम्मू कश्मीर के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है।

ये हैं 4 राज्यों के प्रभारीः

झारखंड – शिवराज सिंह चौहान (चुनाव प्रभारी), हिमंता बिस्वा सरमा (उप चुनाव प्रभारी)
महाराष्ट्र – भूपेन्द्र यादव (चुनाव प्रभारी), अश्विनी वैष्णव (उप चुनाव प्रभारी)
हरियाणा – धर्मेन्द्र प्रधान (चुनाव प्रभारी), बिप्लव कुमार देब (उप चुनाव प्रभारी)
जम्मू कश्मीर – जी किशन रेड्डी (चुनाव प्रभारी)

इसे भी पढ़ें

शताब्दी ट्रेन में अचानक दिखे शिवराज सिंह चौहान, मामा के साथ बच्चें लिये सेल्फी

Share This Article
Exit mobile version