शिवराज ने की बड़ी घोषणा-ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवा को 2 साल तक 2 हजार रुपये मिलेंगे [Shivraj made a big announcement – graduate and post graduate youth will get Rs 2,000 for 2 years]

2 Min Read

डालटनगंज। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड में बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार बनते ही ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवा को 2 साल तक 2 हजार रुपये की राशि दी जाएगी।

झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान शनिवार को डालटनगंज में परिवर्तन महासभा को संबोधित कर रहे थे।

हेमंत सोरेन का जना तयः

उन्होंने कहा कि पलामू प्रमंडल में 1 हजार किलोमीटर की परिवर्तन यात्रा हुई है और इस यात्रा में आप लोगों का उत्साह देखते हुए मैं कह सकता हूं कि, झारखंड में परिवर्तन सुनिश्चित है। हेमंत सोरेन की सरकार जाना तय है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार आना भी तय है।

राज्य सरकार पर साधा निशानाः

चौहान ने झारखंड की जेएमएम और कांग्रेस गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, ये गठबंधन नहीं ठगबंधन है। इन्होंने मिलकर जल संपदा, वन संपदा और खनिज संपदा से भरपूर, सुंदर प्रदेश को खोखला कर दिया है।

जब झारखंड में बीजेपी की सरकार थी तो यहां ऐसे विकास के काम हुए थे कि जनता आज भी याद करती है। इसलिए अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही झारखंड को विकास के पथ पर ले जाएगी।

इसे भी पढ़ें

‘ये मौत नहीं वोट के लालच में की गई हत्या है’, शिवराज सिंह चौहान ने CM हेमंत पर लगाया आरोप

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं