नई दिल्ली। झारखंड के दिशोम गुरु और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की तबीयत में सुधार हो रही है। डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखा है, हालांकि उनकी सेहत सामान्य है। संभावना जताई जा रही है कि एक दो दिन शिबू सोरेन को डॉक्टर अपनी निगरानी में रखेंगे उसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी अपने पिता की तबीयत को लेकर चिंतित हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रात्रि भोज में शामिल होने के लिए शिबू सोरेन हेमंत सोरेन के साथ 9 सितंबर को दिल्ली गये थे। वापसी के वक्त अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान हेमंत सोरेन उनके साथ थे और डॉक्टरों से उन्होंने अपनी पिता के सेहत की पूरी जानकारी ली।
डॉक्टरों ने जब हेमंत सोरेन को भरोसा दिया कि उनकी तबीयत ठीक है तो हेमंत सोरेन रांची के लिए रवाना हो गये। अब डॉक्टर अगले दो दिन तक शिबू सोरेन को गहन निगरानी में रखने की बात कह रहे हैं। उनकी तबीयत स्थिर है. चिकित्सकों से अच्छी तरह बात करने के बाद सीएम हेमंत सोरेन रांची लौट थे।
बता दें कि शिबू सोरेन की उम्र लगभग 80 साल की है। वह आज भी कई सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं। लोगों को संबोधित भी करते हैं। खराब तबीयत की वजह से ज्यादा सभा नहीं कर पाते, लेकिन लोगों के साथ संपर्क में रहते हैं। कुछ महीने पहले भी उनकी तबीयत खराब हुई थी। इसी साल फरवरी की महीने में उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई थी। उन्हें रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिल्ली में शिबू सोरेन की तबीयत में सुधार है और कि जल्द रांची लौटेंगे।







