Shibu Soren: गुरुजी की सेहत को लेकर JMM कार्यकर्ता चिंतित, मंदिरों में कर रहे पूजा अर्चना [JMM workers are worried about Guruji’s health, they are offering prayers in temples]

4 Min Read

Shibu Soren:

रांची। दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत खराब होने के बाद उनका इलाज दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में चल रहा है। जहां राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत परिवार के लोग और पार्टी नेता मौजूद है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी गुरुवार को अस्पताल पहुंच कर उनके स्वास्थ की जानकारी ली थीं। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और कार्यकर्ता शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर पूजा अर्चना कर रहे हैं।

Shibu Soren: नेफ्रोलॉजी विभाग में डॉक्टरों की टीम जांच में जुटीः

शिबू सोरेन के बीमार होने के बाद से सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, विधायक बसंत सोरेन लगातार दिल्ली में ही डेरा डाले हुए है। नेफ्रोलॉजी विभाग के डॉक्टर एके भल्ला की अगुवाई में डॉक्टरों की टीम गुरुजी का इलाज कर रही है।

Shibu Soren: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी शिबू सोरेन से मिलने दिल्ली गएः

वही झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी बेला प्रसाद के साथ उन्हें देखने दिल्ली गए हैं। वे दोनों संथाल परगना के दौरे पर थे। इसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने अपने एक्स हैंडल पर दी है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया है कि वह कांग्रेस के प्रभारी के. राजू के निर्देश पर संताल परगना का दौरा छोड़ कर दिल्ली रवाना हो रहे हैं। उन्होंने शिबू सोरेन और उनके पिता फुरकान अंसारी के रिश्ते का भी जिक्र किया है और बताया है कि दोनों ही झारखंड अलग राज्य निर्माण के लिए पूरी ताकत लगा दी थी और अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह गुरु जी को स्वस्थ करके अपने साथ लाएंगे।

Shibu Soren: रघुवर दास ने हेमंत सोरेन से फोन कर जानकारी लीः

उधर, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को गुरुजी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फोन किया। रघुवर दास ने हेमंत सोरेन से हुई फोन पर बातचीत के बाद बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हे बताया है कि बाबा को हल्का पैरालिसिस अटैक आया है।
रघुवर दास ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा – ‘मै महाप्रभु भगवान जगन्नाथ से बाबा के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं, वो यथाशीघ्र स्वस्थ होकर झारखंड की जनता की सेवा में जुट जाए।’

Shibu Soren: जगन्नाथ मंदिर में तस्वीर के साथ पूजा अर्चनाः

जेएमएम प्रमुख शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर जगन्नाथ रथयात्रा के मौके शुक्रवार को जेएमएम कार्यकर्ताओं ने रांची के जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। जेएमएम प्रवक्ता मनोज पांडेय के नेतृत्व में पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं ने जगन्नाथ मंदिर में गुरु जी की तस्वीर के साथ पूजा अर्चना की और उनके स्वस्थ होने की कामना की है।

दरअसल, राजधानी रांची में ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेले का आयोजन होता है। शुक्रवार 27 जून से इसकी शुरुआत हुई है। ऐसे में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने भगवान जगन्नाथ से शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

इसे भी पढ़ें

Shibu Soren: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की हालत स्थिर, सीएम हेमंत नहीं आये रांची

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं