Shibu Soren:शिबू सोरेन की बिगड़ी तबीयत, CM हेमंत पहुंचे दिल्ली [Shibu Soren’s health deteriorates, CM Hemant reaches Delhi]

2 Min Read

Shibu Soren:

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज दिल्ली पहुंचे। दिल्ली एयरपोर्ट से निकलने के बाद वे सीधे सर गंगाराम अस्पताल रवाना हुए, जहां उनके पिता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, शिबू सोरेन पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री अपने पिता के स्वास्थ्य की जानकारी लेने और उनका हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं।

Shibu Soren:सूत्रों के मुताबिक

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली प्रवास की अवधि को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक वह करीब दो दिन तक दिल्ली में रह सकते हैं। इस दौरान उनके इंडिया गठबंधन के नेताओं से भी मुलाकात की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि ये मुलाकातें राजनीतिक रणनीतियों और आगामी चुनावों को लेकर हो सकती हैं।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को जहां एक तरफ पारिवारिक जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर इसे राजनीतिक दृष्टिकोण से भी अहम माना जा रहा है। हेमंत सोरेन की यह यात्रा ऐसे समय पर हो रही है जब झारखंड में सियासी हलचल तेज है और विपक्ष सरकार पर हमलावर है। ऐसे में उनकी दिल्ली यात्रा को सिर्फ पारिवारिक नहीं, बल्कि राजनीतिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

CM Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन 27 मई को करेंगे उच्चस्तरीय बैठक

Share This Article
Exit mobile version