दुमका। दुमका में घटी एक शर्मनाक घटना ने राज्य को शर्मसार कर दिया है। यहां विदेश से भारत भ्रमण पर आयी महिला के साथ गैंगरेप हुआ है।
मामला दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट का है। पीड़ित विदेशी महिला स्पेन की रहने वाली है। घटना शुक्रवार रात की है।
विदेशी महिला के साथ उसके पति भी थे। सभी लोग बाइक से भागलपुर की ओर निकले थे। रास्ते में 8 से 10 आरोपियों ने इस घृणित घटना को अंजाम दिया।
रात के अंधेरे में उन्होंने विदेशी दंपति को रोका और हथियार के बल पर महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। इस दौरान विरोध करने पर पीडि़ता के पति के साथ मारपीट भी की गई।
जानकारी के मुताबिक उनके साथ लूटपाट भी की गई है। किसी प्रकार उन्होंने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी, जिसके बाद उन्हें हंसडीहा थाना लाया गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद दुमका एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू हुई।
इस घटना के बाद से पुलिस महकमा में खलबली मची हुई है। बात डीजी और केंद्रीय गृह मंत्रालय तक पहुंच गई है।
पुलिस आरोपियों की धर पकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। फिलहाल तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। इस खबर की पुष्टि झारखंड पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी ने की है।
इसे भी पढ़ें








