मानवता शर्मसार, ट्रेन में 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म [Shame on humanity, 7 year old girl raped in train]

2 Min Read

बच्ची की हालत गंभीर

जमशेदपुर,एजेंसियां: जमशेदपुर में एक 7 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी हुई है। बच्ची को आरपीएफ ने यार्ड में खड़ी एक ट्रेन से बरामद किया है।

बच्ची की हालत गंभीर बताई जारी है। उसके प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान हैं। उसे रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान चॉकलेट देने के बहाने बुलाकर उसके साथ दरिंदगी की गई।

जानकारी के अनुसार बच्ची मूल रूप से ओडिशा के कटक की रहने वाली है। पीड़िता की मां ने बताया कि वे लोग स्टेशन परिसर में किसी तरह गुजारा करते है।

बच्ची स्टेशन बाहर खेल रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति आया और उसे बिस्किट खिलाया।

फिर बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने अपने साथ ले गया। जिसके बाद काफी देर तक उसकी बच्ची घर नहीं लौंटी।

काफी तलाश के बाद भी बच्ची का पता नहीं चला। थोड़ी देर बाद पुलिस ने उसे सूचना दी की उसकी बच्ची के साथ दरिंदगी हुई है।

आरोपी गिरफ्तार

बच्ची ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे एक बोगी में लेकर गया और उसके साथ गंदा काम किया। वह चीखती रही पर सन्नाटा होने की वजह से कोई भी उसे बचाने नही आया।

रेल एसपी प्रवीण पुष्कर के अनुसार आरोपी कटक का रहने वाला है और सुबह ही उत्कल एक्सप्रेस से टाटानगर स्टेशन पहुंचा है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह नौकरी की तलाश में जमशेदपुर आया है।

इसे भी पढ़ें

नाबालिग समेत दो युवतियों के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं