Shalimar Express: टाटा होकर चलने वाली 12 ट्रेनें रहेंगी रद्द, गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस दो दिन नहीं चलेगी

2 Min Read

Shalimar Express:

जमशेदपुर। खड़गपुर रेल मंडल में एनआई वर्क को लेकर नवंबर में विभिन्न तिथियों पर 57 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इस संबंध में दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।

इनमें टाटानगर से चलने वाली भी एक दर्जन ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों में शालीमार-भुज एक्सप्रेस, गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस, शालीमार-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें शामिल है।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्दः

08 और 15 नवंबर को 22830 शालिमार – भुज सुपरफास्ट एक्सप्रेस
11 और 18 नवंबर को 22829 भुज – शालिमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस
10 और 17 नवंबर को 15022 गोरखपुर – शालिमार साप्ताहिक एक्सप्रेस
11 और 18 नवंबर को 15021 शालिमार -गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस
11 से 19 नवंबर तक 18029 मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस-शालिमार कुर्ला एक्सप्रेस
13 से 21 नवंबर तक 18030 शालिमार-मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस कुर्ला एक्सप्रेस
12, 13 और 19 नवंबर को 12151 मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस-शालिमार समरसता एक्सप्रेस
4, 15 और 21 नवंबर को 12152 शालिमार-मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस समरसता एक्सप्रेस
15 नवंबर को 20971 उदयपुर सिटी – शालिमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस
16 नवंबर को 20972 शालिमार – उदयपुर सिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
11 और 18 नवंबर को 22853 शामिलमार-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस
12 और 19 नवंबर को 22854 विशाखापट्टनम-शामिलमार एक्सप्रेस।

इसे भी पढ़ें

Train travelling: यात्रीगण ध्यान दें…टाटानगर होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं