स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट, 5 विदेशी समेत 14 लड़के और लड़कियां धराये

3 Min Read

रांची। राजधानी रांची में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ हुआ है।

लालपुर थाना क्षेत्र में स्पा सेंटर पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की। इस छापामारी थाईलैंड की तीन लड़कियों समेत 14 लड़के लड़कियों को पुलिस ने मौके पर से दबोचा है।

यह छापामारी सिटी डीएसपी के नेतृत्व में की गई। पुलिसिया सूत्रों के मुताबिक रांची पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिल रही थी। जिसके बाद यह छपा मारी हुई।

रांची एससपी के निर्देश पर सिटी डीएसपी वी रमन के नेतृव में पुलिस ने रांची के लालपुर स्थित ली डिजायर मॉल स्थित बम्बू इंटरनेशनल स्पा सेंटर में छापेमारी की।

पुलिस के देखते ही स्पा सेंटर में अफरा-तफरी मच गई। छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक स्थिति में 14 लड़के-लड़कियां पकड़े गए।

साथ ही स्पा सेंटर से कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की गई हैं। रांची पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां मसाज सेंटर की आड़ में लंबे समय से सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा था।

रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया की स्पा सेंटर की आड़ में लालपुर इलाके में सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा था।

सूचना के आधार पर सिटी डीएसपी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई है। जिसमें कुल 14 लोग पकड़े गए हैं।

इनमें से अधिकांश लड़कियां हैं। इस मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

लालपुर स्थित स्पा सेंटर से थाईलैंड की तीन लड़कियों को भी पकड़ा गया है। तीनों लड़कियां जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त थी।

वहीं उनके अलावा दिल्ली की दो, पश्चिमी बंगाल की चार और एक लोकल लड़की को भी पकड़ा गया है।

पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि टूरिस्ट वीजा पर थाईलैंड से लड़कियों को बुलाकर उनसे रांची में जिस्म का धंधा करवाया जा रहा था।

जानकार सूत्रों का कहना है कि इस रैकेट में दलाल स्पा सेंटर के संपर्क में रहते हैं और और लड़कियों की सप्लाई करते हैं उनके बदले उन्हें कमीशन मिलता है।

इस धंधे की बदौलत स्पा सेंटर वालों की बल्ले बल्ले रहती है। दिन दुगना रात चौगुना यह तरक्की कर रहे हैं और दिन पर दिन नए-नए स्पा सेंटरों में यह धंधा जोर शोर से चल रहा है।

इसे भी पढ़ें

जामताड़ा में तूफान ने उजाड़ा भागवत कथा का पंडाल

Share This Article
Exit mobile version