स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट, पुलिस को देख युवती ने लगा दी बिल्डिंग से छलांग [Sex racket in spa center, seeing police the girl jumped from the building]

1 Min Read

रांची। रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में स्थित एक स्पा सेंटर में पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां सेक्स रैकेट चल रहा है।

इसके बाद गुरुवार को पुलिस टीम ने स्पर्श सलून एंड स्पा में छापेमारी की। इस दौरान स्पा सेंटर में काम करने वाली युवती ने पुलिस को देख बिल्डिंग से छलांग लगा दी।

हालांकि युवती को कोई खास चोट नहीं आई है। फिलहाल पुलिस युवती से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article
Exit mobile version