रांची में सेक्स रैकेटः बाहर से लाई गई थीं 500 लड़कियां

2 Min Read

रांची। रांची में सेक्स रैकेट की हकीकत चौंकानेवाली है। धंधेबाजों ने ऐसा जाल फैला रखा था कि कई कल्पना भी नहीं कर सकता कि यहां धंधे के लिए 500 लड़कियां बंगाल और बांग्लादेश से लाई गई थीं।

रांची पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस को सूचना मिल रही थी कि रांची में लंबे समय से सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है।

सबसे पहले बीते सोमवार को सदर थाना क्षेत्र से 10 और बरियातू से 2 सेक्स वर्कर को कस्टमर के साथ पकड़ा गयाथा। छापेमारी के दौरान 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इसके बाद पुलिस ने उनसे लंबी पूछताछ की और फिर शुरू हुई ताड़तोड़ छापेमारी। इस क्रम में डेली मार्केट थाना क्षेत्र में भी 3 लड़कियों समेत NSUI का एक नेता को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।

सेक्स रैकेट में शामिल लड़कियों से पुलिस ने पूछताछ की। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे सब बंगाल की रहने वाली है।

पुलिस ने बताया कि बंगाल से लाई गई इन लड़कियों को महज 500 रुपए में धंधा कराया जा रहा था।

वहीं दलाल ग्राहकों से 2000 रुपए तक वसूल रहे थे। यही नहीं सेक्स रैकेट के धंधे में लड़कियों को समय पर पैसे भी नहीं दिये जाते हैं।

राजधानी के बरियातू, कोकर, बूटी मोड़, लालपुर, एचइसी, रातू रोड और वर्दमान कंपाउंड के इलाके में सेक्स रैकेट चलाये जाने की सूचना पुलिस को मिली है।

इसे भी पढ़ें

रांची का पारा 41 के पार, कल बारिश के आसार

Share This Article
Exit mobile version