रांची विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुई कई प्रतियोगिताएं [Several competitions were held on International Women’s Day at Ranchi University]

1 Min Read

रांची। रांची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं इंटर्नल कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुरुवार को आर्यभट्ट सभागार में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इसमंट विवि स्तरीय भाषण, निबंध, स्लोगन, चित्रकला एवं नुक्कड़ नाटक शामिल है। अपने अध्यक्षीय संबोधन में एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने कहा कि महिलाएं हमारे समाज की रीढ़ हैं और उनके अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए हमें एकजुट होकर काम करना होगा।

इस प्रतियोगिता में रांची विवि के 32 विभागों एवं कॉलेजों के 495 एनएसएस स्वयंसेवक शामिल हुए। सभी प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मुख्य समारोह में सम्मानित किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें

आज के समय में महिलाएं किसी रूप में कम नहीं हैं: डा बीपी वर्मा

Share This Article
Exit mobile version