NDA को झटका, AJSU के चाईबासा जिलाध्यक्ष रामलाल मुंडा JMM में शामिल [Setback to NDA, AJSU’s Chaibasa district president Ramlal Munda joins JMM]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

चाईबासा, एजेंसियां: पश्चिम सिंहभूम में NDA को आज बड़ा झटका लगा है। AJSU के जिला अध्यक्ष रामलाल मुंडा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ JMM में शामिल हो गये हैं। सभी का स्वागत सीएम हेमंत सोरेन ने किया।

विधानसभा चुनाव से पहले मुंडा के जेएमएम में शामिल होने को एक बड़ी सियासी घटना माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इसका फायदा चुनाव में जेएमएम को मिलेगा। आजसू नेता रामलाल मुंडा शुक्रवार को दर्जनों वाहनों के काफिला के संग सीएम आवास पहुंचे।

इस दौरान हेमंत सोरेन ने सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर हालचाल जाना, इसके बाद सभी को पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।

ये लोग हुए जेएमएम में हुए शामिलः

आजसू के रोमित सिंह, अनुसूचित जनजाति महासभा के जिला उपाध्यक्ष अर्जुन मुंडा, आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष तुरी कोड़ा जिला संगठन सचिव, गणपति महाली, भाजपा के पूर्व प्रखंड सचिव मुचिराय महाली, कांग्रेस पार्टी के पूर्व पंचायत अध्यक्ष सुसेन महाली, अंगद महाली, ईश्वर मुदी, मनोज मुंडा, सुराज महली, विश्वनाथ महाली, समाजसेवी सुखलाल लागुरी, आजसु पार्टी के गोपीनाथपुर पंचायत संगठन सचिव, भीमसेन महतो, अनिल मुंडा ,हराधान मुंडा, आजसु पार्टी के युवा नेता राज किशोर महतो, सिनु जारिका, रामदेव तांती, आजसू के हथिया पंचायत के बूथ अध्यक्ष श्रीकांत प्रधान, कृष्णा तांती, मंगता केराई, दीपक महतो, अनिल महतो, मनकिशोर महतो, मुकेश माझी, कदेराम मांझी, रामराई हेंब्रम, माझी बंकिरा, रमेश गागराई, हराधान मुंडा समेत सैकड़ों की संख्या में आजसू पार्टी के नेताओं ने जेएमएम की सदस्यता ली।

इसे भी पढ़ें

JLKM के गांडेय प्रत्याशी रिजवान क्रांतिकारी JMM में शामिल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं