सरायकेला LRDC कार्यालय की क्लर्क को 8 हजार घूस लेते धरायी, ACB ने की कार्रवाई [Seraikela LRDC office clerk caught taking bribe of Rs 8,000, ACB took action]

2 Min Read

सरायकेला। सरायकेला में एसीबी की टीम ने एक महिला कर्मचारी को घूस लेते पकड़ा है। महिला कर्मचारी एलआरडीसी कार्यालय में लिपिक यानी क्लर्क है।

एसीबी की टीम महिला क्लर्क को जमशेदपुर ले गई है। महिला कर्मचारी का नाम स्वागता नंदा है।

बताया जा रहा है कि स्वागता नंदा जमीन का म्यूटेशन करने के लिए घूस की मांग कर रही थी। वह जब 8,000 रुपए घूस लेती हुई रंगेहाथों पकड़ी गई है।

क्या है मामला

बताया जा रहा है कि सरायकेला-खरसावां जिले के सिंग सोय ने एक जमीन के म्यूटेशन का आवेदन किया था।

इस आवेदन को आगे बढ़ाने के लिए स्वागता नंदा ने सिंग सोय से घूस मांगी थी। सिंग सोय रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था।

काफी मिन्नतों के बाद भी स्वागता म्यूटेशन करने के लिए नहीं मानी, तो सिंह सोय ने एसीबी के पास शिकायत कर दी।

एसीबी ने जांच किया तो मामला सही पाया गया। एसीबी की योजना के तहत सिंग सोय स्वागता नंदा को रिश्वत देने को कहा गया।

योजना बनाकर पकड़ा

ऑफिस में मौजूद स्वागता नंदा को सिंग सोय ने 8,000 रुपए की रिश्वत दी। जैसे ही स्वागता ने ये रुपए लिए। वहां मौजूद एसीबी के अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। टीम उसे जमशेदपुर ले गई है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड के इस जिले में 2 अवैध शराब फैक्ट्री का उद्भेदन

Share This Article
Exit mobile version