Mobile phone recovery in Seraikela: सरायकेला-खरसावां पुलिस की बड़ी कामयाबी,सरायकेला पुलिस ने लौटाए 109 खोए मोबाइल

2 Min Read

Mobile phone recovery in Seraikela:

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां पुलिस ने गुरुवार को एक विशेष अभियान के तहत जिलेभर से गुम और चोरी हुए 109 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। इनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 22 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत के निर्देश पर विभिन्न थानों से पिछले दिनों मोबाइल बरामदगी के लिए अभियान चलाया गया था।

कार्यक्रम के तहत टाउनहॉल सरायकेला में सभी फोन मालिकों को मोबाइल लौटाए गए। बरामदगी में CEIR पोर्टल की अहम भूमिका रही। इस पोर्टल की मदद से गुम या चोरी हुए मोबाइलों का पता लगाया गया और उन्हें बरामद किया गया।

थानावार बरामद मोबाइल

सरायकेला थाना – 22

खरसावां थाना – 18

तिरूलडीह थाना – 10

गम्हरिया थाना – 10

काण्ड्रा थाना – 5

कुचाई थाना – 6

नीमडीह थाना – 6

चौका थाना – 6

आरआईटी थाना – 7

आदित्यपुर थाना – 4

अन्य थाना/ओपी – 15

पुलिस की अपील

पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया है कि अगर किसी का मोबाइल चोरी या गुम हो जाए तो तुरंत नजदीकी थाना और CEIR पोर्टल (https://ceir.gov.in
) पर शिकायत दर्ज करें। शिकायत के बाद मोबाइल का IMEI नंबर ब्लॉक कर ट्रैकिंग आसान हो जाती है।

इस कदम से न सिर्फ मोबाइल धारकों को राहत मिली है, बल्कि पुलिस का भरोसा भी बढ़ा है कि आधुनिक तकनीक और तत्परता से अपराध पर काबू पाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें

Durga Puja in Seraikela: सरायकेला में दुर्गा पूजा के लिए ट्रैफिक बंदी और सुरक्षा इंतजामों का एलान


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं