Seraikela Death: सरायकेला में डैम में 4 युवक डूबे, 2 की मौत [4 youths drowned in a dam in Seraikela, 2 died]

2 Min Read

Seraikela Death:

जमशेदपुर। सरायकेला में डैम में डूबने से 2 युवकों की मौत हो गई है। घटना सरायकेला के कपाली के निकट डोबो डैम की है। यहां नहाने के दौरान 4 युवक डूब गए थे। इनमें से 2 युवकों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान जमशेदपुर के गोलपहाड़ी निवासी आशीष कुमार सिंह और गोलमुरी निवासी अमरजीत कुमार सिंह के रूप में हुई है।

Seraikela Death: नहाने पहुंते थे डैमः

सभी लोग कार से डोबो डैम में नहाने गए थे। इसी दौरान चारों डूबने लगे। इनमें से 2 लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। लेकिन आशीष और अमरजीत गहरे पानी में डूबते चले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Seraikela Death: परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोपः

चांडिल पुलिस भी घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची और मालमे की जांच में जुट गयी।
वहीं घटना की सूचना पर मृतकों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने काफी हंगामा किया। परिजनों ने प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मिलने नहीं दिया गया।

Seraikela Death: बच गये दोनों दोस्त गायबः

वहीं बचे दोनों दोस्त घटना के बाद से गायब हो गए हैं। जानकारी के अनुसार चारो दोस्त प्राइवेट नौकरी करते थे। वहीं अमरजीत के परिजनों का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि अमरजीत डैम में नहाने गया हुआ है। दोस्तों ने फोन पर परिजन को अस्पताल बुलाया, जहां उन्हें अमरजीत की मौत की सूचना मिली।

इसे भी पढ़ें

GARHWA: गढ़वा में 4 बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं