Crime in Jamshedpur:
जमशेदपुर। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में शनिवार तड़के आरआईटी थाना के पास जागृति मैदान के उत्तरी छोर स्थित मुर्गा दुकान के पास सब-इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह का शव बरामद हुआ। शव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, अरुण कुमार सिंह रांची से आदित्यपुर आए थे, जहां उन्हें मालखाना का चार्ज सौंपना था। वे पूर्व में आरआईटी थाने में पदस्थापित थे और अगले साल सेवानिवृत्त होने वाले थे। इस घटना के बाद इलाके में चर्चाएं तेज हो गई हैं, और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
इसे भी पढ़ें
Crime in Palamu: पत्नी ने प्रेमी से करवा दी पति की हत्या, ऐसे खुला राज






