रांची में डबल मर्डर से सनसनी

IDTV Indradhanush
2 Min Read

पति-पत्नी दोनों को मारी गोली

रांची। राजधानी रांची में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। रातू रोड के पंडरा इलाके में पति-पत्नी पर अंधाधुध फायरिरग कर दोनों की जान लेने की घटना सामने आयी है।

अपराधियों ने दंपति को घर में घुस कर गोली मारने का दुस्साहस दिखाया है। मृतक बिरसा मुंडा अभी हाल ही में 9 साल बाद जेल से छूट कर आया था।

मृतकों में उसकी पत्नी सोनी मुंडा भी शामिल है। घटना पंडरा ओपी क्षेत्र के डैम साइड में घटी है। इसे अज्ञात अपराधियों ने अंजाम दिया है।

घटना बुधवार की देर शाम की है। बताया जा रहा है कि बिरसा और उसकी पत्नी घर में थे। उसी दौरान बाइक पर सवार तीन अपराधी बिरसा के घर पहुंचे और घर में घुसते ही दोनों पति-पत्नी पर फायरिंग शुरू कर दी।

पांच गोलियां बिरसा को लगी। गोलियों की आवाज सुनकर उसकी पत्नी बाहर निकली तो अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

हल्ला-हंगामा सुनकर आनन फानन में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और गोलीबारी में घायल पति पत्नी को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

रांची पुलिस के अनुसार गोलीबारी में मारे गए बिरसा का आपराधिक इतिहास रहा है। डेढ़ महीने पहले ही वह जेल से बाहर आया था। बिरसा रेप और हत्या का आरोपी था।

दोहरे हत्याकांड की जांच में पुलिस जुट गई है। रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। हत्यारों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है।

इसे भी पढ़ें

22 फरवरी 2024 का राशिफल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं