वरिष्ठ पत्रकार रवि प्रकाश का निधन, लंग्स कैंसर से लड़ रहे थे लड़ाई [Senior journalist Ravi Prakash passes away, was fighting lung cancer]

2 Min Read

रांची: वरिष्ठ पत्रकार रवि प्रकाश का आज शुक्रवार को निधन हो गया। वह करीब पौने चार साल से लंग्स कैंसर से पीड़ित थे।

उनके करीबी अविनाश दास ने एक्स पर पोस्ट साझा कर इस दुखद खबर की पुष्टि की। उन्होंने लिखा, ” हमारे पुराने मित्र, सहकर्मी और साहस से भरे हुए पत्रकार रवि प्रकाश नहीं रहे।

वह कैंसर से लड़ रहे थे। ज़िंदगी कैसे जी जाती है, हमने उनसे सीखा है। आप हमारी ज़िंदगी में हमेशा शामिल रहेंगे दोस्त। अलविदा मेरे प्यारे भाई!

रवि प्रकाश के निधन पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, “जिंदादिल इंसान हमेशा अमर रहते हैं। आप बहुत याद आएंगे, रवि भाई…”

कुछ ही दिन पहले अमेरिका में हुए थे सम्मानित

हाल ही में रवि प्रकाश को अमेरिका में आयोजित वर्ल्ड लंग्स कैंसर कॉन्फ्रेंस (WCLC-2024) में पेशेंट एडवोकेट एजुकेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

वह यह सम्मान पाने वाले भारत के इकलौते व्यक्ति थे। रवि प्रकाश कैंसर के अंतिम चरण से जूझ रहे थे और पिछले डेढ़ महीने से मुंबई में उनकी कार-टी सेल थेरेपी चल रही थी।

अमेरिका से लौटने के बाद उन्हें गामा-डेल्टा सेल का चौथा इन्फ्यूजन भी दिया गया था।

इसे भी पढ़ें

रातू में पत्रकार के परिवार पर हमला, दुकान में तोड़फोड़

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं