वरिष्ठ अधिवक्ता विजय सिंह का निधन, सीएम हेमंत ने जताया शोक [Senior advocate Vijay Singh passes away, CM Hemant expressed grief]

1 Min Read

रांचीझारखंड के वरिष्ठ अधिवक्ता विजय सिंह का निधन हो गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके निधन पर शोक जताते हुए एक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसमें सीएम ने लिखा है, “आदरणीय बाबा के आंदोलन के साथी, वरिष्ठ अधिवक्ता, झामुमो परिवार के स्तंभ और मेरे अभिभावक स्वरूप आदरणीय विजय सिंह जी के निधन की खबर से अत्यंत मर्माहत हूं।

सौम्य और सरल स्वाभव के धनी आदरणीय विजय जी ने झामुमो परिवार और दुमका की जनता की सेवा के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया था। उनका चले जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति दे। इस दुःख की घड़ी में पूरा झामुमो परिवार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।”

इसे भी पढ़ें

कोर्ट में रणविजय सिंह बोले – सुना था कि शशि ने सुरेश सिंह की हत्या कर दी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं