संत जेवियर्स कॉलेज में महिला नेतृत्व पर संगोष्ठी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह हुई शामिल [Seminar on women leadership at Saint Xavier’s College, Minister Deepika Pandey Singh attended]

1 Min Read

रांची। संत जेवियर्स कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग द्वारा आक्यूएसी के द्वारा बुधवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दो सत्र में संपन्न हुआ।

जिसमें महिला नेतृत्व की भूमिका पर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम के पहले सत्र में शी लीड्स महिलाओं के नेतृत्व की भूमिका पर एक पैनल चर्चा अयोजित की गयी। इसमें कई प्रतिष्ठित अतिथियों ने भाग लिया।

जिसमें डॉ स्वेता रंजन, शिखा चौधरी, सीए श्रद्धा बागला, अरुणा तिर्की और अधिवक्ता सुनीता पांडे शामिल थी। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की नेतृत्वकारी भूमिका पर अपने विचार साझा किये और छात्राओं को प्रेरित किया।

वहीं दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की यात्रा साझा की और महिलाओं के नेतृत्व पर प्रकाश डाला।

इसे भी पढ़ें

संत जेवियर्स कॉलेज में एक दिवसीय संगोष्ठी 16 मार्च को

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं