देखिये इस सर्वे रिपोर्ट को, आज हुए विधानसभा चुनाव तो कौन मारेगा बाजी [See this survey report, who will win if assembly elections are held today?]

3 Min Read

रांची। झारखंड में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। सभी पार्टियां अपनी रणनीति बनाने में जुट गई हैं और सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है।

इस बीच जेएमएम के नेता और पूर्वी सीएम चंपई सोरेन ने पार्टी से बगावत कर दी है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर आज चुनाव हुए तो किसे कितनी सीटें मिलेंगी? क्या चंपई सोरेन के बागी होने से जेएमएम को नुकसान होगा?

इन सवालों का जवाब तो चुनाव नतीजे सामने आने पर पता चलेगा, लेकिन बीते दिनों सामने आए झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर किए गए सर्वे ने चौंकाया है।

टाइम्स नाउ ने मैटराइज सर्वे के हवाले से एक सर्वे रिपोर्ट जारी की है, जिसमें चुनाव में अलग-अलग पार्टियों को मिलने वाले वोट शेयर और सीटों का अनुमान लगाया गया है। सर्वे के मुताबिक बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है।

बता दें, झारखंड में हर पांच साल में सरकार बदलने का इतिहास रहा है। ऐसे में इस बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद चुनाव पर क्या असर पड़ेगा, इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

झारखंड में बीजेपी बन सकती हैं सबसे बड़ी पार्टी

टाइम्स नाउ के मैटराइज सर्वे के मुताबिक, बीजेपी को 41.2% वोट शेयर के साथ सबसे ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान है।

वहीं, सत्ताधारी जेएमएम को 18.2% वोट शेयर मिलने की संभावना है। कांग्रेस को 12.2% और एजेएसयूपी को 9.2% वोट शेयर मिल सकता है। अन्य दलों को 19.2% वोट मिलने का अनुमान है।

बीजेपी के मिल सकती हैं 38 से 43 सीटे

झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं। सर्वे के मुताबिक बीजेपी 38 से 43 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है।

वहीं जेएमएम को 19-24 सीटें, कांग्रेस को 7 से 12 सीटें, आजुसू (AJSUP) 2 से 7 सीटें और अन्य के खाते में 3 से 8 सीटें जा सकती हैं।

झारखंड में जल्द होंगे चुनाव: EC

हालांकि चुनाव आयोग ने अभी तक चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया है, लेकिन शुक्रवार को आयोग ने बताया कि झारखंड में जल्द ही चुनाव होंगे।

चुनाव आयोग ने अभी सिर्फ जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है।

झारखंड में इस समय जेएमएम की अगुवाई वाली सरकार है, जिसमें कांग्रेस भी शामिल है। हेमंत सोरेन राज्य के मुख्यमंत्री हैं।

इसे भी पढ़ें

सितंबर में ही क्यों झारखंड विधानसभा चुनाव कराना चाहता है आयोग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं