रांची में गृह मंत्री की सुरक्षा में चूक [Security lapse of Home Minister in Ranchi]

2 Min Read

रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पार्टी की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने रांची पहुंचे। जहां अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है।

अमित शाह के काफिले का कुछ लोगों ने पीछा किया। इस मामले में पुलिस ने 2 शख्स को गिरफ्तार किया है।

हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा ने कहा कि ये लोग काफिले में नहीं घुस पाए थे। उन्होंने कहा कि ये लोग बहुत तेजी से बाइक चलाकर काफिले का पीछा कर रहे थे। ये लोग नशे में धुत थे। 

दरअसल जब बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उनका काफिला कार्यक्रम स्थल के लिए निकला, तभी एक बाइक पर सवार दो युवक काफिले में घुस गए। हालांकि, दोनों युवकों को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया।

युवकों ने खुद के नशे में होने की बात कबूल की। डीएसपी ने कहा कि सुरक्षा में चूक जैसा कोई मामला नहीं है।

काफिला में बाइक लेकर घुसे दोनों युवकों की पहचान हो गई है। एक युवक का नाम अंकित और दूसरे का नाम मोहित है।

अंकित ने बताया कि उसे नहीं पता था कि किसका काफिला जा रहा था। उसने गलती स्वीकार की। उसने यह भी कहा कि वह कोई अपराधी नहीं है।

उसने कहा कि पार्किंग के पास घुस गये थे। लेकिन ब्रेक लगाते ही पुलिस ने पकड़ लिया। दूसरे युवक मोहित ने बताया कि उसे सिर्फ इतना मालूम है कि प्रभात तारा मैदान में कोई कार्यक्रम चल रहा है।

इसे भी पढ़ें

2024 में झारखंड में BJP की सरकार बनेगी, इंडिया गठबंधन ने चुनाव हारकर भी अहंकार पालाः अमित शाह

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं