महागठबंधन में सीट शेयरिंग तफाइनल नहीं, कांग्रेस के बाद अब इस पार्टी ने उतारे उम्मीदवार

2 Min Read

रांची, एजेंसियां। आइएनडीआइ गठबंधन में सीट शेयरिंग पर फैसला नहीं होने के बावजूद लोकसभा सीटों पर गठबंधन दल की पार्टियों ने अपना-अपना प्रत्याशी उतारना शुरू कर दिया है।

भाकपा माले ने झारखंड में कोडरमा लोकसभा सीट पर बगोदर के विधायक विनोद सिंह को उतारा है।

विनोद सिंह पहली बार पार्टी की टिकट से वर्ष 2005 में बगोदर से विधायक बने थे। इसके बाद वर्ष 2009 व 2019 में विधायक बने। इस बार पार्टी ने उन्हें कोडरमा लोकसभा सीट पर प्रत्याशी बनाया है।

इधर, सीट शेयरिंग पर फैसला नहीं होने के बावजूद कांग्रेस ने भी झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है।

इनमें खूंटी से कालीचरण मुंडा, लोहरदगा से सुखदेव भगत एवं हजारीबाग से जयप्रकाश भाई पटेल को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

भाकपा को महागठबंधन में जगह नहीं मिला है। यही वजह है कि पार्टी ने झारखंड की आठ लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

ये सीटें रांची, हजारीबाग, लोहरदगा, चतरा, पलामू, गिरिडीह, दुमका व जमशेदपुर हैं। इनमें लोहरदगा, पलामू, चतरा व दुमका सीट के लिए प्रत्याशियों के चयन का कार्य पूरा हो गया है।

अन्य सीटों के प्रत्याशियों का चयन चल रहा है। एक-दो दिनों के भीतर पार्टी अपने सभी आठ सीटों के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर देगी।

इसे भी पढ़ें

BCCL अफसरों को अब मिलेगी ये सुविधा; 8 साल से था इंतजार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं