JMM-कांग्रेस-RJD-माले में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय [Seat sharing formula decided in JMM-Congress-RJD-ML]

1 Min Read

18 अक्टूबर को तेजस्वी के रांची आने के बाद होगा ऐलान

रांची। झारखंड विधानसभा में इंडिया गठबंधन के सदस्य एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। सीटों के तालमेल को लेकर सहमति बन गयी है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस और आरजेडी 2019 के चुनाव के मुकाबले कम सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

कांग्रेस 29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, झारखंड मुक्ति मोर्चा 43 सीटों पर, आरजेडी 5 और माले 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा 2019 में 43 सीटों पर ही चुनाव लड़ी थी।तो वहीं, कांग्रेस 31 और आरजेडी 7 सीटों पर चुनाव लड़ी थी।

माले 2019 में गठबंधन का सदस्य नहीं थी, लेकिन इस बार उसे गठबंधन में शामिल किया गया है। आरजेडी 2019 में सात सीटों पर चुनाव लड़ी थी, लेकिन सिर्फ चतरा की सीट जीत पाई थी।

माना जा रहा है कि 18 अक्टूबर को तेजस्वी यादव रांची के दौरे पर आ रहे हैं। उसके बाद सीट शेयरिंग का औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग पर होगी चर्चा, झामुमो निभाएगा ‘बड़े भाई’ की भूमिका

Share This Article
Exit mobile version