झारखंड में स्क्रब टाइफस बीमारी की दस्तक

2 Min Read

रांची। कोरोना के बाद नई बीमारी ने झारखंड में दस्तक दे दी है। इसका नाम है- स्क्रब टाइफस। इस रोग को फैलाने वाला कीड़ा झाड़ियों में पनपता है, जो दिखने में खटमल से भी छोटा होता है। एक्सपर्ट डॉक्टरों के अनुसार, इंसानों में स्क्रब टाइफस बीमारी संक्रमित चिगर्स (लार्वा माइट्स) के काटने से फैलता है। यह 2 साल से 15 साल तक के बच्चों को अपनी चपेट में लेता है।

पिछले 3-4 साल से बरसात के मौसम में यह प्रकोप दिखा रहा है। देवघर जिले में चार लोग इस बीमारी संक्रमित पाये गये हैं। इधर, रिम्स के पीडियाट्रिक विभाग में बुखार से पीडि़त 50 से ज्यादा बच्चे भर्ती हैं। डॉक्टर अब इनकी जांच गहनता से कर रहे हैं।

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार के अनुसार, ‘स्क्रब टाइफस’ बीमारी ओरिएंटिया त्सुत्सुगामुशी बैक्टीरिया के कारण होती है। इसे ‘बुश टाइफस’ भी कहा जाता है। मामूली घाव के रूप में दिखने वाली यह बीमारी हार्ट, फेफड़े, दिमाग को नुकसान पहुंचाती है।

बचाव के उपाय

बच्चों को नंगे पाव बाहर या फिर झाड़ियों में जाने से बचना चाहिए।

जितना संभव हो बच्चों को साफ कपड़े पहनाएं।

बच्चों को मिट्टी या फिर घास या फिर पेड़-पौधों के पास जाने से रोकें।

बुखार आने पर बच्चे पर नजर रखें।

तेज और अधिक दिन तक बुखार आने पर बगैर देर किए डॉक्टर के पास जाएं।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं