झुलसाने लगी गर्मी, इस साल टूट सकता है रिकार्ड

2 Min Read

आइएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट

नई दिल्ली, एजेंसियां। देशभर में गर्मी लोगों को झुलसाने लगी है। उत्तर से लेकर दक्षिण और पूरब से लेकर पश्चिम तक झुलसानेवाली गर्मी पड़ रही है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की मानें तो मध्य, उत्तरी मैदानी इलाकों और दक्षिणी भारत के कई इलाकों में इस साल लू के दिनों की संख्या बढ़ सकती है।

यानी इस बार ज्यादा दिनों तक लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि गर्मी इस साल सारे रिकार्ड तोड़ सकती है।

अप्रैल में गर्मी का असर सबसे ज्यादा पश्चिम मध्य प्रदेश, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में देखने को मिल सकता है। झारखंड भी इससे अछूता नहीं रहेगा।

आईएमडी के मुताबिक, मध्य भारत, उत्तरी मैदानी इलाकों और दक्षिण भारत के कई इलाकों में इस साल 2 से 8 दिनों तक लू चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत में 7 अप्रैल तक बारिश और तूफान की संभावना है। पर इससे गर्मी में कोई कमी नहीं आयेगी।

वहीं 3 से 5 अप्रैल के बीच मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में गर्मी की स्थिति बनी रहेगी।

इसे लेकर मौसम विभाग ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। इसके साथ ही विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है।

इसे भी पढ़ें

पिस्टल लिये हेमंत की फोटो को लेकर एफआईआर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं