स्कूल खुले, अब बच्चों को मिलेंगी किताबें [Schools opened, now children will get books]

1 Min Read

इस साल बिना किताबों के ही शुरू हुआ सत्र

रांची। ग्रीष्मावकाश के बाद सरकारी स्कूल 8 जून से खुल गये हैं। अब स्कूल खुलने के साथ बच्चों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें मिल जाएगी।

सत्र 2024-25 के पाठ्य पुस्तकों की पहली खेप जिलों में पहुंचने लगी है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी जिलों को पुस्तकें उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

फिलहाल पुस्तकों को बीआरसी (प्रखंड संसाधन केंद्र) में रखा जाएगा। वहां से स्कूलों तक पहुंचाए जाएंगे।

इसके बाद करीब दो हफ्तों में धीरे-धीरे छात्र-छात्राओं के बीच किताब का वितरण होगा। हालांकि स्टेशनरी आइटम के लिए अभी बच्चों को और इंतजार करना होगा।

आचार संहिता लागू होने के कारण हुई देर

बता दें कि आचार संहिता लागू हो जाने के कारण ही पुस्तकों के वितरण का काम रूक गया था।

इसके बाद स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां हो गई थी। इस तरह इस वर्ष बिना किताबों के ही स्कूलों का नया सत्र शुरू हो गया था।

इसे भी पढ़ें

सरकारी स्कूल के बच्चों को अब ड्रेस के लिए नहीं मिलेंगे पैसे

Share This Article
Exit mobile version