धनबाद सीट पर चुनाव लड़ने को तैयार हैं सरयू राय, कल घोषित होगी उम्मीदवारी

2 Min Read

धनबाद। इस बात की पूरी संभावना है कि विधायक सरयू राय धनबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

उनकी पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने घोषणा कर दी है कि वह धनबाद लोकसभा सीट से प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारेगी।

सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पार्टी यहां से प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी अगले 24 घंटे में प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी।

सरयू राय ने कहा की उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को समर्थन नहीं दिया है। श्री राय ने कहा कि अनुपमा सिंह उनसे मिलने जरूर आई थी लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत आशीर्वाद दिया था जो एक बेटी और बहू को दिया जाता है।

सरयू राय ने केंद्र की बीजेपी पर जमकर प्रहार किया और कहा कि भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने चुनाव आयोग में जो एफिडेविट दिया है उसके अनुसार भाजपा प्रत्याशी ढुलु महतो पर अभी 19 मामले लंबित है और केवल दो मामलों में ही सजा हुई है।

जबकि वर्ष 2022 में धनबाद के एसपी ने झारखंड उच्च न्यायालय में एक रिपोर्ट दी थी जिसके अनुसार भाजपा प्रत्याशी ढुलु महतो पर इससे कहीं ज्यादा मामले लंबित है।

साथ ही उन्हें चार मामलों में सजा हुई है। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों में कई संगीन धाराएं वाले भी हैं, जिसमें 5 से 10 वर्ष तक की सजा हो सकती है।

इसे भी पढ़ें

गीता कोड़ा ने किया नामांकन, बाबूलाल भी रहे मौजूद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं