सरयू राय धनबाद से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे, 4 अप्रैल को कर सकते हैं घोषणा

2 Min Read

रांची। पूर्वी जमशेदपुर से निर्दलीय विधायक सरयू ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कमर कस ली है। वह धनबाद से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इसकी घोषणा 4 अप्रैल को की जा सकती है।

भारतीय जनतंत्र मोर्चा (भाजमो) की कोर कमेटी की बैठक 4 अप्रैल को होगी, जिसमें 6 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने पर फैसला लिया जाएगा।

धनबाद, चतरा, पलामू, हजारीबाग, गिरिडीह और जमशेदपुर से मोर्चा उम्मीदवार दे सकता है। मोर्चा के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए अधिकतर वही लोग संपर्क कर रहे हैं, जो भाजपा से टिकट नहीं पा सके हैं।

हालांकि, माना जा रहा है कि मोर्चा के संरक्षक सरयू राय धनबाद से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। शनिवार को सरयू राय बोकारो में थे।

उधर, सरयू राय ने शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो पर निशाना साधा था। कहा था कि वे बिल्ली के गले में घंटी बांधने आ गए हैं। अगर, उनकी पार्टी की सहमति हुई तो वे धनबाद से चुनाव लड़ेंगे।

इस संबंध में भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि सरयू राय की उम्मीदवारी पर पार्टी 99 प्रतिशत सहमत है।

4 अप्रैल को होनेवाली पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में इस पर मुहर लगेगी। तिवारी ने कहा कि धनबाद के साथ-साथ 6 अन्य जगहों पर भी निर्णय लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

पलामूः 48 घंटे में हुआ डबल मर्डर का खुलासा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं