बोकारो, एजेंसियां। जमशेदपुर के निर्दलीय विधायक सरजू राय ने अब सीधे सीधे बीजेपी पर हमला बोला है। साथ ही उन्होंने धनबाद के बाघमारा विधायक एवं धनबाद लोकसभा के भाजपा के प्रत्याशी ढुल्लू महतो के खिलाफ हल्ला बोला है।
वह धनबाद की जनता के सामने जाकर ढुल्लू महतो के चरित्र को उजागर कर रहे हैं। साथ ही ढुल्लू महतो के हर नोटिस जेवाब में उनका काला चिट्ठा खोल रहे हैं।
सरजू राय की माने तो भाजपा ने जो प्रत्याशी दिया है। उसके दामन में कई दाग हैं। सरयू राय ने झारखंड के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को यह बताया कि वह अपराधी है।
उन पर कई अपराध के केस दर्ज है वह भाजपा के प्रत्याशी के लायक ढुल्लू महतो नही है, लेकिन सरजू राय के इतने हमलावर होने पर भी भाजपा ने अभी तक प्रत्याशी चेंज नहीं किया है।
सरयू राय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री 400 सीट लाने का नारा दिया है, लेकिन धनबाद जैसे क्षेत्र में ऐसे प्रत्याशी उतारा है कि उनका नारा धरा का धरा ही रह जाएगा।
भाजपा के धनबाद के प्रत्याशी तो एक अपराधी किस्म के व्यक्ति हैं और अपराधियों के साठ गाठ नजर आता है, क्योंकि जिस प्रिंस खान का धमकी भरा ऑडियो जिस तरह वायरल हुआ वह साफ बताता है की अपराधियों के साथ किस तरह लिप्त है और उनके विधानसभा में जाकर देखेगे की वह किस तरह भ्रष्टाचार कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें
निशिकांत एक बार फिर सोरेन परिवार पर बोला हमला, सीएम चंपाई बोले- यह फूट डालो वाली राजनीति








