सरला बिरला स्कूल ने किया फैशन फ्यूचरिस्टा व साउंडस्केप प्रतियोगिता का आयोजन[Sarla Birla School Organized Fashion Futurista and Soundscape Competition]

1 Min Read

रांची। सरला बिरला पब्लिक स्कूल के छात्रों के लिए फैशन फ्यूचरिस्टा और साउंडस्केप प्रतियोगिता आयोजित की गई।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य था कि छात्रों को पर्यावरण संरक्षण और रचनात्मक जीवनशैली के बारे में प्रेरित करना था।

फैशन फ्यूचरिस्टा में इको-फ्रेंडली चीज़ो का इस्तेमाल होना ही इसकी बात थी। यहाँ तक कि छात्रों ने भी इको-फ्रेंडली यानी पर्यावरण के अनुकूल चीजों का इस्तेमाल करके अपने प्रॉप्स और कपड़े खुद बनाये।

उन्होंने अपनी कला और कल्पना का प्रदर्शन करते हुए इस प्रतियोगिता को खास बना दिया। साउंडस्केप में छात्रों बीटबॉक्सिंग की और रोजमर्रा प्रयोग की जाने वाली घरेलू वस्तुओं से संगीत बनाया।

प्रिसिंपल परमजीत कौर ने छात्रों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आपने जीवन में पर्यावरण की रक्षा और रचनात्मक जीवनशैली को समझा और इसे अपनाने के लिए रचनात्मक विचारों के साथ सामने आये, जो आज के समय की बहुत बड़ी जरुरत है।

इसे भी पढ़ें

युवाओं की ब्रांड एंबेसडर लावण्या सिंह को राज्यपाल ने सौंपा वोटर ID

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं