मुख्य न्यायाधीश एसएन प्रसाद ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ
रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार झारखंड के नए राज्यपाल बन गए। मुख्य न्यायाधीश एसएन प्रसाद ने उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन सहित झारखंड के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। संतोष गंगवार झारखंड के 12वें राज्यपाल के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है।
झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एसएन प्रसाद पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। संतोष गंगवार शपथ लेने के लिए कल ही रांची पहुंचे।
मंगलवार शाम को रांची एयरपोर्ट पहुंचे। राजभवन पहुंचने से पहले उन्हें बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया था।
शनिवार को आधा दर्जन राज्यपाल बदले गये थे
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार रात झारखंड और छत्तीसगढ़ समेत आधा दर्जन राज्यों में नया राज्यपाल को नियुक्त किया है।
बरेली के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। वहीं झारखंड के वर्तमान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का गवर्नर बनाया है।
8 बार सांसद रह चुके हैं गंगवार
संतोष गंगवार झारखंड के 12वें राज्यपाल बने हैं। 8 बार सांसद रह चुके गंगवार भाजपा में लंबे समय तक सक्रिय रहे।
सीपी राधाकृष्णन ने 18 फरवरी 2023 को झारखंड के राज्यपाल का पदभार संभाला था। करीब 17 महीने बाद झारखंड को फिर से नया राज्यपाल मिल गया है।
इसे भी पढ़ें

