रांची। रांची के सांसद संजय सेठ ने लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की ओर जारी की गई पहली लिस्ट में नाम आने के बाद केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है।
साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाने के लिए वह प्रयत्नशील रहेंगे।
उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित रांची लोकसभा के सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ मुझे फिर से एक बार रांची लोकसभा का प्रत्याशी बनाया गया है, उस संकल्प को पूर्ण करने का प्रयास करूंगा।
संजय सेठ ने कहा कि पिछले 5 सालों में रांची लोकसभा क्षेत्र में जनता की आवाज बनकर जनहित के मुद्दे को उठाता रहा हूं।
5 सालों में लगातार कई क्षेत्रों में विकास के कार्य हुए है। आगे और तेज गति से रांची का विकास हो और नरेंद्र मोदी के विकसित भारत की परिकल्पना को आगे बढ़ाने में हम सब मिलकर योगदान दे, जिससे कि हमारा देश भारत विश्व गुरु बने।
इसके साथ ही उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के प्यार, स्नेह और आशीर्वाद के लिए भी धन्यवाद दिया है।
इसे भी पढ़ें








